Thums Up अपने नए #HarHaathToofan कैंपेन के साथ भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है
ब्रैंड का नया कैंपेन, प्रेरक भारतीयों की कहानियों पर प्रकाश डालता है - सौरव गांगुली, निकहत ज़रीन, अवनी लेखरा
25/07/2022
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2022: Coca‑Cola इंडिया के पहले अरबों डॉलर के स्वदेशी ब्रैंड Thums Up ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक नए कैंपेन की शुरुआत की है। कैंपेन #HarHaathToofan उन प्रेरणादायी लोगों के लिए श्रद्धां सुमन अर्पित करता है, जिनके शुभ हाथों से आजादी के बाद भारत का निर्माण हुआ है| – जो हमारे देश के गौरव के सच्चे प्रतीक हैं। इस कैंपेन के माध्यम से, ब्रैंड उनके साहस, दृढ़ संकल्प और स्थायी शक्ति का जश्न मनाता है, जिसने उन्हें सभी कठिनाइयों को दूर करने में मदद की। महत्वपूर्ण संदेश और रचनात्मक दृश्य के साथ, Thums Up का उद्देश्य दर्शकों के बीच गहरी देशभक्ति जगाना है। कैंपेन एक पावरफुल एनिमेटेड स्टोरी टेलिंग शैली को अपना कर देश के नागरिकों में गर्व और भक्ति की भावना पैदा करता है।
#HarHaathToofan कैंपेन में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली जैसे एथलीटों की प्रेरणादायक कहानियां शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आत्मविश्वास और निडरता पैदा की; अवनि लेखारा, पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला, 11 साल की उम्र में एक दुर्घटना में अपने पैर गंवाने के बावजूद शीर्ष पर पहुंचीं; और भारतीय मुक्केबाज़ और IBA महिला विश्व मुक्केबाज़ी 2022 की स्वर्ण पदक विजेता निकहत ज़रीन परंपरागत रूप से मर्दाना माने जाने वाले खेल में महान धीरज और धैर्य का प्रदर्शन करके विश्व चैंपियन बनीं। ब्रैंड का नया कैंपेन इसके #PalatDe हैशटैग का विस्तार है, जिसकी शुरुआत पिछले साल ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स टोक्यो 2020 में Thums Up की विश्वव्यापी साझेदारी के दौरान की गई थी।
नए कैंपेन की घोषणा करते हुए, स्पार्कलिंग फ्लेवर्स कैटेगरी, Coca‑Cola इंडिया और साउथवेस्ट एशिया के सीनियर डायरेक्टर टीश कोंडेनो ने कहा कि , “भारत के प्रतिष्ठित घरेलू ब्रैंड में से एक के रूप में, Thums Up हमेशा ताकत और लचीलेपन के मूल्यों का समर्थन करते रहा है। Thums Up के 2021 #PalatDe कैंपेन को ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के साथ साझेदारी में अपार प्यार और सराहना मिली। इस साल, Thums Up भारत की आजादी के 75 साल का जश्न #PalatDe कैंपेन के साथ मना रहा है, जिसमें उन कई लोगों के बारे में बताया गया है, जिन्होंने भारत का निर्माण किया है।
हमें सौरभ गांगुली, अवनि अवनि लेखारा, निकहत ज़रीन और भारत के कई अन्य प्रेरक व्यक्तियों के साथ साझेदारी करने पर गर्व है जिन्होंने वर्षों से भारत को बहुत गौरवान्वित किया है। ”
नए कैंपेन के बारे में बात करते हुए, भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वर्तमान अध्यक्ष - BCCI ने कहा कि "मुझे 2017 से Coca‑Cola इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े होने पर गर्व है। Thums Up के नए कैंपेन #HarHaathToofan का एक हिस्सा होना एक गर्व की बात है। यह कैंपेन भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न को खूबसूरती से दर्शाता है।"
मनोरंजक #HarHaathToofan फिल्म की परिकल्पना ओगिल्वी ने की है। कैंपेन के पीछे रचनात्मक अंतर्दृष्टि पर टिप्पणी करते हुए, ओगिल्वी इंडिया - नॉर्थ की चीफ क्रिएटीव ऑफिसर, रितु शारदा कहती हैं कि “पिछले 75 वर्षों से, जब भी विरोधियों ने भारत की क्षमता पर संदेह किया है, देश के लोगों ने आगे आकर एक #PalatDe कैंपेन किया है। Thums Up देश के सबसे प्रसिद्ध ब्रैंड में से एक है। इसका लोगो प्रसिद्ध 'थम्ब्स अप' हैंड है। इसलिए, आजादी के 75 साल पूरे होने के इस अवसर पर, हमें इस हाथ को कई हाथों में बदलने पर गर्व है, जो कि तूफ़ानी हैं। यह हमारे कैंपेन #HarHaathToofan में खूबसूरती लाता है।”
कैंपेन 360-डिग्री मार्केटिंग दृष्टिकोण अपनाएगा। स्वतंत्रता दिवस के लिए टेलीविजन, डिजिटल, प्रिंट और अद्वितीय ओओएच सहित पहुंच और उपभोक्ता जुड़ाव को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए कई टचपॉइट का लाभ शामिल है। कैंपेन के हिस्से के रूप में ब्रैंड, डिजिटल मीडिया पर प्रचारित छह लघु फिल्मों का अनावरण भी किया जाएगा, जिसमें भारत की ऐतिहासिक जीवनी पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
यहां टीवी विज्ञापन देखें: